हापुड़।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था नाइलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ओ-लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण कराया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनीता ने बताया कि योजना में भाग लेने की इच्छुक प्रशिक्षण संस्थाएं 20 मई से 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin