हापुड़।
डूडा विभाग की ओर से हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर की मलिन बस्तियों में सड़क और नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं से सैकड़ों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूरे विकास कार्य पर करीब 2.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 और 6 में एक-एक सड़क व नाली बनाई जाएगी, जबकि वार्ड 12 और 14 में दो-दो स्थानों पर निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा वार्ड 18 में भी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। गढ़ क्षेत्र के कार्यों पर करीब 1.44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
वहीं हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 4, 5 और 7 में सड़क और नाली निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन कार्यों पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना में इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क दोनों शामिल रहेंगी।
डूडा की प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin