हापुड़।
भीषण गर्मी के बीच भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 7 घंटे देर से पहुंची। वहीं, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे लेट रही।
इसके अलावा, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 30 मिनट देरी से आई। प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे लेट रही। आनंद विहार से अयोध्या कैंट जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन भी करीब 3 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
लोकल ट्रेनों का भी हाल खराब रहा। मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन करीब 2 घंटे 30 मिनट लेट रही, जबकि बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन लगभग 1 घंटा 30 मिनट देरी से पहुंची।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे मरम्मत कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से यह देरी हो रही है।

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin