HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
तहसील क्षेत्र के गांव काँवी में सोमवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार के सिर से छत छीन ली। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मूलचंद पुत्र किशन स्वरूप के मकान की जर्जर छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय परिवार घर में मौजूद था, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और सभी सदस्य सहमे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलचंद अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ कच्चे व जर्जर मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान की छत की कड़ी और पटिया अचानक टूटकर नीचे गिर गई। जोरदार आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरने से आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि यह हादसा रात के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
मूलचंद ने बताया कि उनका मकान लंबे समय से जर्जर हालत में है और वह कई बार इसकी मरम्मत कराने की सोच चुके हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि हर रात परिवार के साथ सोते समय डर बना रहता था कि कहीं छत गिर न जाए, और सोमवार को वही आशंका सच साबित हो गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व आवास उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित रहने की व्यवस्था मिल सके।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin