पिलखुवा। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह थाना पिलखुवा पहुंचे और वहां उपस्थित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी कहासुनी, रास्ते के विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी।
एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का वास्तविक समाधान किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान निकल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin