Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गर्मी बढ़ते ही मटका और मिट्टी की बोतलों की डिमांड तेज


HALCHAL INDIA NEWS

तेज होती गर्मी के बीच हापुड़ के बाजारों में मिट्टी के मटकों और क्ले बोतलों की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग अब फ्रिज के बेहद ठंडे पानी की बजाय मटके के प्राकृतिक ठंडे पानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर के कई बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और आकार के मटके ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

घर, दुकान और दफ्तरों में भी मिट्टी के बर्तनों का उपयोग बढ़ने लगा है। खासतौर पर टोंटी वाले मटकों की बिक्री ज्यादा हो रही है, क्योंकि इससे पानी निकालना आसान हो जाता है और पानी फैलने की समस्या भी कम रहती है।

दुकानदारों के अनुसार पांच लीटर से लेकर 25 लीटर तक क्षमता वाले मटके बाजार में उपलब्ध हैं। इनके दाम आकार और डिजाइन के अनुसार तय किए गए हैं। वहीं मिट्टी से बनी पानी की बोतलों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बढ़ते तापमान के साथ कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।