हापुड़।
शहर में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में व्यापारी, किसान और छात्र बिजली संकट से परेशान रहते हैं। अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से आम लोगों के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
महामंत्री दीपक बंसल ने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और पोल बदलने जैसे कार्यों पर करीब 141 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को ओवरलोड ट्रांसफार्मर और कमजोर बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है।
व्यापारियों ने मांग की कि ऊर्जा निगम द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा गया।
इस दौरान विजय शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, गौरव गोयल, राजेश नारंग, अमन चुग, नितिन गर्ग, शशांक अग्रवाल, प्रदीप गर्ग और अंकुर जिंदल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin