Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मेंटीनेंस कार्य के चलते गढ़ क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार को बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइन पर रखरखाव कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते शहर और आसपास के इलाकों में करीब पांच घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी।

उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइन और उपकरणों की जांच व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र सिंभावली से जुड़ी सीबी-08 लाइन तथा 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़-प्रथम के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान तकनीकी टीम लाइन में आवश्यक मेंटीनेंस कार्य करेगी। विभाग ने लोगों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।