पिलखुवा के सपनावत उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले में विद्युत विभाग ने संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने लापरवाही मानते हुए उनसे 13 हजार रुपये से अधिक की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को पंचायत घर बड़ौदा के पास लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। मामले की जांच के बाद निगम अधिकारियों ने संबंधित जेई से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वह ट्रांसफार्मर खराब होने के कारणों और सुरक्षा संबंधी कार्यों के पर्याप्त प्रमाण नहीं दे सके।
जांच के दौरान फ्यूज सेट, अर्थिंग और लोड बैलेंसिंग से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिले। अधिकारियों ने माना कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा।
इसके बाद निगम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत लागत का 50 प्रतिशत यानी 13,216 रुपये संबंधित अवर अभियंता से वसूलने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin