हापुड़ में वायरल बुखार का असर तेजी से बढ़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों में तेज बुखार और दौरे जैसे लक्षण सामने आने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। जिला अस्पताल और सीएचसी में रोज बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर हालत वाले कुछ बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। वहीं वयस्क भी बुखार और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार कई बच्चों का तापमान अचानक 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच रहा है। अधिक बुखार होने पर बच्चों में घबराहट और दौरे जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों ने ऐसी स्थिति में तुरंत स्पंजिंग करने की सलाह दी है, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित किया जा सके।
विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की पट्टी या स्पंजिंग से शरीर की गर्मी कम होती है और दवाओं का असर भी बेहतर तरीके से होता है। जिन मामलों में समय पर तापमान नियंत्रित नहीं किया जाता, उनमें परेशानी ज्यादा बढ़ रही है।
डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बुखार होने पर बच्चों की लगातार निगरानी रखें और समय-समय पर तापमान जांचते रहें। साथ ही कई मरीजों में पेट से जुड़ा संक्रमण भी देखने को मिल रहा है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin