Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

अवैध चाकू रखने के दोषी को सात दिन की सजा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ की अदालत ने अवैध रूप से चाकू रखने के मामले में एक दोषी को सात दिन की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

मामला वर्ष 2010 का है, जब थाना बाबूगढ़ पुलिस ने प्रदीप पुत्र रणवीर निवासी गांव खटाना, थाना जारचा, जिला गौतमबुद्धनगर को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामले में साक्ष्य संकलित कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने जुर्म स्वीकार करने के आधार पर आरोपी प्रदीप को जेल में बिताए गए सात दिन की सजा और एक हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।