HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 36 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूखंडों पर आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति लिए बिना विकास कार्य किए जा रहे थे, जिसके चलते प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के तहत असौड़ा-किठौर रोड क्षेत्र में करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया। इसके अलावा पटना मुरादपुर क्षेत्र में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर तथा मंसूरपुर में करीब 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।
इसके साथ ही पटना गांव स्थित एक व्यावसायिक भवन को निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया।
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किए जाने वाले निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)



.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin