Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पालतू कुत्ते के हमले में युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर के लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में एक युवक पर पालतू कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए आवश्यक उपचार किया।

                             

परिजनों के अनुसार सोमवार रात युवक घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का पालतू अमेरिकन बुली नस्ल का कुत्ता अचानक बाहर आ गया और उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर के संवेदनशील हिस्सों और जांघ में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। परिजनों का कहना है कि चोटें गहरी होने के कारण युवक को कई टांके लगाने पड़े।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को लेकर अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।