HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की समाप्ति के साथ ही जिले में एक बार फिर मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। करीब एक महीने तक शुभ कार्यों पर लगी विराम के बाद अब विवाह, गृह प्रवेश और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 जून से विवाह मुहूर्त शुरू होने के साथ ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि जून माह में 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून विवाह के लिए शुभ तिथियां मानी गई हैं। इन तिथियों पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है।
विवाह सीजन शुरू होने की आहट से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। कपड़ा, ज्वेलरी, सजावट, टेंट, कैटरिंग, ब्यूटी पार्लर और अन्य संबंधित कारोबारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांग और कारोबार दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुभ कार्यों की शुरुआत से परिवारों के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों में भी उत्साह का माहौल है।
.jpg)










.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin