Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में गूंजा आक्रोश: भाकियू कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका, सिखों पर कथित हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

उत्तराखंड में सिख समाज के लोगों पर कथित हमलों को लेकर जनपद हापुड़ में सोमवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।



प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में सिख समाज के साथ हुई कथित घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव और असंतोष को बढ़ावा देती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



पुतला दहन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के चलते तहसील चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सिख समाज पर कथित हमलों के मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

                          

Strong Protests Erupt in Hapur: BKU Workers Burn Effigy of Uttarakhand Government Over Alleged Attacks on Sikh Community

Hapur. 

Strong resentment was witnessed in Hapur district on Monday over alleged attacks on members of the Sikh community in Uttarakhand.

 Activists of the Bharatiya Kisan Union (BKU) staged a strong protest at Tehsil Chauraha and burned an effigy of the Uttarakhand government, raising slogans against the administration.

 

During the protest, BKU workers alleged that the incidents involving the Sikh community in Uttarakhand reflect serious administrative failure. They said such actions are highly condemnable and create tension in society, which cannot be tolerated under any circumstances.

A large number of protesters participated in the demonstration and expressed their anger against the government. The protest briefly disrupted traffic movement at Tehsil Chauraha, after which the situation was brought under control by the police.



BKU leaders warned that if strict action is not taken soon in connection with the alleged attacks, the agitation will be intensified further. They also demanded a fair investigation and strict punishment for those responsible.