हापुड़।
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर खुद को दबंग दिखाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। बिस्तर पर सोते समय अपने बराबर में अवैध तमंचा और कारतूस रखकर खिंचवाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ नगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर में युवक बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा था और उसके बराबर में एक तमंचा तथा कारतूस रखा हुआ था। फोटो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
वायरल फोटो के आधार पर युवक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर युवक की पहचान कर ली। जांच में युवक की पहचान रिजवान पुत्र शराफत निवासी पुरानी चुंगी, कोटला मेबातियान, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई।
पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए त्यागी कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)









.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin