हापुड़।
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब रेडियोलॉजी से जुड़ी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुगम होंगी। मरीजों को अल्ट्रासाउंड और अन्य रेडियोलॉजी संबंधी मेडिकल जांच के लिए बार-बार दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में सुधार करते हुए जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र गुप्ता को सप्ताह में दो दिन—मंगलवार और शुक्रवार—सीएचसी हापुड़ में सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया जा रहा है कि कार्यवाहक सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश के स्थानांतरण के बाद सीएचसी में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं था। इसके चलते रेडियोलॉजी से संबंधित कई मेडिकल कार्य प्रभावित हो रहे थे और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने बताया कि अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या और मेडिकल जांच की जरूरत को देखते हुए यह मांग स्वास्थ्य विभाग के समक्ष रखी गई थी। नई व्यवस्था लागू होने से अब सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
.jpeg)

Radiologist to Provide Services at Hapur CHC Twice a Week
Hapur: Patients visiting the Community Health Centre (CHC) on Garh Road will now have better access to radiology-related medical services. The new arrangement is expected to reduce the need for patients to visit other hospitals for certain diagnostic procedures.

The health department has assigned District Hospital radiologist Dr. Rajendra Gupta to serve at Hapur CHC every Tuesday and Friday.
The decision comes after the CHC was left without a dedicated radiologist following the departure of acting Chief Medical Officer Dr. Ved Prakash. As a result, several radiology-related medical examinations were being delayed or referred elsewhere.

According to CHC Superintendent Dr. Kapil Gautam, the request for specialist support was made considering the hospital's high patient load and the growing demand for diagnostic services. With the new schedule in place, patients are expected to receive more timely and convenient radiology care twice a week.
Social Plugin