HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बार-बार बिजली के तार टूटने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने के कारण अतरपुरा बिजलीघर से सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने लाइन की जांच (पेट्रोलिंग) की और खराबी दूर करने का काम शुरू किया। करीब 10:30 बजे आपूर्ति दोबारा बहाल की जा सकी।
बिजली बाधित होने से अतरपुरा, गोल मार्केट, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, रेलवे रोड, पटेल नगर, राधापुरी सहित कई इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण ट्रांसफार्मर भी बार-बार ट्रिप करते रहे।
उधर, गांधी विहार में 15 घंटे के भीतर तीन बार बिजली के तार टूटने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात में बिजलीघर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। लगातार हो रही समस्या के विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट को समय रहते ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं, वहां तकनीकी टीमों को तत्काल भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
High-Tension Line Fault Disrupts Power Supply, Several Areas Face Outage
Hapur: A technical fault in a high-tension power line disrupted electricity supply from the Atarpura power substation for nearly one and a half hours, affecting several residential and commercial areas of the city. Residents of Gandhi Vihar also experienced repeated power interruptions after electricity wires reportedly snapped multiple times within a short period.
According to officials, the fault occurred at around 9:00 a.m. on Friday, forcing the Atarpura substation to suspend power supply. Electricity department staff carried out a line inspection and repaired the fault, after which supply was restored at approximately 10:30 a.m.
The outage affected localities including Atarpura, Gol Market, Swarg Ashram Road, Tyagi Nagar, New Shivpuri, Krishna Gali, Railway Road, Patel Nagar, Radhapuri and nearby areas. Residents also reported voltage fluctuations, causing transformers to trip repeatedly.
Meanwhile, people in Gandhi Vihar complained that power lines snapped three times within 15 hours, leading to prolonged interruptions. Residents alleged that repeated attempts to contact the local power station during the night went unanswered. Frustrated by the recurring issues, locals staged a protest demanding better maintenance of the electricity infrastructure.
Sub-Divisional Officer Devesh Kumar said the fault in the high-tension line had been repaired and power supply restored. He added that maintenance teams are being dispatched immediately to areas reporting similar technical problems to ensure timely restoration of services.











.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin