HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नई सड़क परियोजनाओं की तैयारी शुरू कर दी है। करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विभाग द्वारा जिन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, उनमें रिलायंस मार्ग से गालंद, समाना-जारचा मार्ग से गऊशाला होते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज, करनपुर जट्ट से नटों की मड़ैया, जोगीपुरा से सैनी मढ़ैया, चंदपुरा से रघुनाथपुर होते हुए काली मार्ग, नान गांव से कमालपुर, दस्तोई से बदनौली, जादोपुर से ककराना मार्ग, पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर-खैराबाद मार्ग तथा रघुनाथपुर से कांवी संपर्क मार्ग शामिल हैं।
इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन खराब और जर्जर सड़कें लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।
धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने संबंधित प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए हैं। विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परियोजनाओं के लिए लागत का अनुमान तैयार कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।
.jpeg)

₹9 Crore Road Development Plan Approved for 8 km Stretch in Dhaulana Region
Hapur: The Public Works Department (PWD) has prepared proposals to construct nearly 8 kilometres of new roads in the Dhaulana Assembly constituency. The projects are estimated to cost around ₹9 crore and are expected to improve connectivity for thousands of daily commuters.
The proposed works include road construction on routes connecting Reliance Road to Galand, Samana-Jarcha Road to the Government Degree College via Gaushala, Karanpur Jatt to Naton Ki Madiya, Jogipura to Saini Madiya, Chandpura to Raghunathpur, Nan village to Kamalpur, Dastoi to Badnauli, Jadopur to Kakarana Road, Pilkhuwa Chandi Mandir to Khairpur-Khairabad Road, and the Raghunathpur-Kanvi link road.
These roads are used by thousands of residents every day, but poor road conditions have been causing inconvenience and affecting transportation. Following public demand and recommendations from local representatives, the department has moved forward with the development proposals.
Dhaulana MLA Dharmesh Tomar submitted the proposals to the Public Works Department. Executive Engineer Shailendra Singh stated that project estimates have been completed and the tender process will begin soon. Construction work is expected to commence after the necessary formalities are completed.
Social Plugin