हापुड़: जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कई गंभीर कमियां देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि मरीज इलाज के इंतजार में घंटों से बैठे हुए थे।
दोतई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे मरीजों ने सीएमओ से शिकायत की कि सुबह से अस्पताल आने के बावजूद उन्हें चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी। जांच के दौरान ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। स्थिति को देखते हुए सीएमओ ने स्वयं मरीजों की समस्याएं सुनीं, प्राथमिक परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इसके बाद सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
इसके बाद बहादुरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। अस्पताल परिसर की स्थिति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सभी कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा।











.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin