Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सोशल मीडिया पर धमकी, किशोरी के फोटो वायरल करने की कोशिश का मामला


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। जिले के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बहन को सोशल मीडिया पर धमकी और परेशान किया जा रहा है। पीड़िता की बहन स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है।

फर्जी अकाउंट और धमकियां

तीन दिसंबर को पड़ोसी गांव का युवक छात्रा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया। इसके माध्यम से उसने छात्रा के फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट किए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए बहन से रुपये भी मांगने शुरू किए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवार को सतर्क रहने और सभी संदेशों और कॉल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी है।