HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। दृश्यता कम होने से खासकर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का असर भी लगातार बढ़ रहा है, हालांकि दोपहर में निकली धूप से लोगों को कुछ सुकून मिला।
सोमवार की शुरुआत शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद सतर्क होकर चलते नजर आए। सुबह करीब 11 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा और मौसम साफ हुआ, जिसके बाद सूर्य की किरणें दिखाई दीं।
दिन के समय धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर कुछ कम महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाम होते-होते ठंड फिर से बढ़ने लगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार कोहरे की वजह से वातावरण में नमी का स्तर लगभग 58 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है और कोहरा बना रह सकता है, हालांकि तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने की संभावना कम है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin