HALCHAL INDIA NEWS
गिरते तापमान और कोहरे से फसल प्रभावित होने का अंदेशा
गढ़मुक्तेश्वर। जिले में सरसों की फसल पर रतुआ रोग के फैलने की संभावना बढ़ गई है। लगातार गिरता तापमान और घना कोहरा फसल में सफेद धब्बों और पाउडर जैसी निशानियां पैदा कर रहा है।
कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह रोग एल्बुगो कैंडिडा नामक फफूंद से फैलता है। इसमें पत्ती के निचले हिस्से पर सफेद धब्बे बनते हैं, जो बढ़कर तने और फली तक पहुंच सकते हैं। रोग से पौधों की बढ़वार रुक जाती है और फसल की पैदावार कम हो सकती है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसल चक्र अपनाएं और रोग दिखने पर मेटालैक्सिल एम और मैंकोजेब का घोल तैयार करके छिड़काव करें।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin