HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले के सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े चिकित्सक पदों को जल्द भरा जाने का भरोसा दिया है। इसके लिए शासन से आदेश आने की प्रक्रिया में हैं और भर्ती मौखिक साक्षात्कार के जरिए की जाएगी। उन्होंने डिप्टी सीएमओ और जिला अस्पताल प्रशासन को भर्ती की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को निर्धारित समय से देरी के बाद साढ़े चार बजे जिले पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुलिस लाइन और जिला जेल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कुछ अधिकारियों से पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों ने विस्तार से विवरण साझा किया।
शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने जिला अस्पताल में नई इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों से लैब में होने वाली लगभग 117 प्रकार की जांच और सुविधाओं की जानकारी ली गई। अब जिले के सभी सीएचसी से मरीजों के नमूने सीधे इस लैब में भेजे जाएंगे, जिससे मरीजों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बाहरी दवाओं का उपयोग न्यूनतम रहे और आयुष्मान योजना का लाभ सभी पात्र मरीजों तक पहुंचे। उन्होंने समय पर उपस्थित रहने और शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
लगभग 10 मिनट तक अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद ब्रजेश पाठक ने देर शाम कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin