Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर, 190 लोगों को लगी वैक्सीन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज-वक्फ मंत्रालय के निर्देशानुसार मंगलवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित मदरसा जामिया अरबिया खादिम इस्लाम में हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में यात्रियों का टीकाकरण कराने के साथ उन्हें हज यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार, नायब शहर काजी मौलाना असद कासमी और जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद आसिम ने संयुक्त रूप से की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में कुल 190 हज यात्रियों को इन्फ्लूएंजा से बचाव का टीका लगाया गया और पोलियो की खुराक भी दी गई।

अधिकारियों के अनुसार जो 15 यात्री शिविर में शामिल नहीं हो सके, उनका टीकाकरण बृहस्पतिवार को कोठी गेट स्थित पीपीसी केंद्र पर कराया जाएगा।