Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के लिए 4 मार्च तक करें आवेदन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को एक और मौका दिया गया है। कृषि विभाग ने उपकरण बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है, जो 4 मार्च तक खुला रहेगा। निर्धारित अवधि में किसान अपने आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार के अनुसार, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत पहले भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर पोर्टल पुनः सक्रिय किया गया है।

विभाग ने किसानों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ समय से मिल सके।