HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने गंगा नदी के बीच बने एक टापू पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया। कार्रवाई में 60 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि करीब 500 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम काकाठेर क्षेत्र की ओर गंगा के मध्य स्थित टापू तक पहुंची। तलाशी लेने पर बालू में दबाकर रखी गई कच्ची शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त मिश्रण मिला।
अधिकारियों का मानना है कि होली के दौरान मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए अवैध शराब की तैयारी की जा रही थी। सुनसान स्थान का चयन इसलिए किया गया था ताकि पुलिस और प्रशासन की नजर से बचा जा सके।
हालांकि छापेमारी के दौरान कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin