हापुड़।
सिम्भावली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में महिला की जान चली गई। घटना बक्सर के निकट दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आ गईं।
बताया गया है कि गांव निवासी हसमत अती की 55 वर्षीय पत्नी वसीता शाम के समय हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान हापुड़ दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि फरार वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin