HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में एक सूने पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले वह अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद के संजय नगर चले गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 21 जनवरी की सुबह लगभग दस बजे जब वह लौटे और मकान का दरवाजा खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से नकदी और कीमती आभूषण गायब मिले।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin