HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़, 19 फरवरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला व शहर पदाधिकारियों ने गुरुवार को हापुड़ नगरपालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित होकर लखनऊ में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना दिया और नारेबाजी कर राज्य सरकार की कड़ी निंदा की।
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया था, जिस पर प्रदेश भर से कांग्रेसजन पहुंचे। आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा से जुड़े मजदूरों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और जब तक योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों, वंचितों, शोषितों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।
धरने में जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, डॉ. वी.सी. शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ प्रधान, पूरणमल आनंद, कय्यूम अली, डॉ. महबूब, नरेश कुमार भाटी, यशपाल ढीलोर, मोहम्मद नफीस, लाल बहादुर, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, संजय छाबड़ा, अनुज कुमार एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, रविन्द्र गुर्जर, अफजाल सलमानी, कुसुम लता, लोकपाल सागर, दिव्यांशु चतुर्वेदी, अनूप कर्दम, राजेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, संदीप वर्मा, डॉ. असरार अहमद, डॉ. साजिद अली, जस्सा सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin