Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रोजा रखकर इबादत में गुजरा पहला दिन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मुकद्दस रमजान माह के आगाज के साथ मुस्लिम समाज ने बृहस्पतिवार को पहला रोजा रख इबादत में दिन गुजारा। मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ गई है और घरों में भी इबादत की जा रही है। माहभर तक इबादत का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही रमजान के पहले जुमे को लेकर भी तैयारी पूर कर ली गई है।

बृहस्पतिवार को रमजान की शुरुआत होते ही मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ गई। नमाज अदा करने के साथ कुरान ए पाक की तिलावत और खुदा का जिक्र किया जा रहा है। मस्जिदों में इशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शहर के मोहल्ला मजीदपुरा, रफीकनगर, मोती कॉलोनी, सिकंदर गेट, गेट, बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी, कोटला सादात, त्रिलोकीपुरम सहित मुस्लिम इलाकों में देर रात तक चहल-पहल देखने को मिल रही है। मस्जिदों को भी रंग बिरंगी लाइटों से

सजाया गया है। दिनभर इबादत में मशगूल होने के बाद शाम के समय बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग इफ्तार और सहरी के सामान के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मुफ्ती खालिद कासमी ने बताया कि रमजान में रोजा रखकर खुदा को इबादत करें और बुराइयों से परहेज करें।

नहीं, रोजे का मकसद भूखा-प्यासा रहना बल्कि बुराइयों से बचते हुए भूख पर नियंत्रण रखना, भूख से गरीबों के लिए एहसास पैदा करना और खुदा का शुक्रिया अदा करना है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है।