HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कुराना टोल प्लाजा पर एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। विधि-विधान और पूजन के बाद एंबुलेंस को औपचारिक रूप से संचालन के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस टोल परियोजना के अंतर्गत तैनात रहेगी और सड़क दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएगी।
एंबुलेंस में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण जैसे कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर और वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से गंभीर मरीजों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर एनएचएआई के प्रतिनिधि देवेंद्र शिवहरे, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित पांडे, मेंटेनेंस मैनेजर वैभव त्रिपाठी, पंकज तिवारी और नयन चावला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से हाईवे पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin