Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

होली विशेष व्यवस्था: लंबी दूरी की बसें पहले लोकल रूट पर भरेंगी फेरे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

होली पर्व को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस संचालन में विशेष बदलाव की तैयारी की है। इस दौरान न केवल लंबी दूरी की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, बल्कि स्थानीय मार्गों पर भी अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी, ताकि यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में दिक्कत न हो।

हापुड़ डिपो से दिल्ली, लखनऊ, बरेली, रामनगर, सीतापुर, नोएडा, किठौर और मोदीनगर समेत कई रूटों पर प्रतिदिन 100 से अधिक बसें संचालित होती हैं। होली के समय यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने विशेष संचालन योजना बनाई है।

नई व्यवस्था के तहत बरेली, हल्द्वानी, रामनगर और लखनऊ जाने वाली बसें अपने मुख्य रूट पर जाने से पहले किठौर और मोदीनगर मार्ग पर एक-एक अतिरिक्त चक्कर लगाकर आगे बढ़ेंगी। इससे स्थानीय यात्रियों को भी अतिरिक्त बस सुविधा मिल सकेगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त फेरे संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। त्योहार के दौरान संचालन सुचारु रहे, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। विभाग का प्रयास है कि होली के मौके पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।