हापुड़।
मौसम का मिजाज बदलते ही शहर के बाजारों में धूप के चश्मों की मांग बढ़ने लगी है। तापमान में इजाफा होने और तेज धूप के कारण लोग आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस खरीद रहे हैं। इसके साथ ही होली का त्योहार नजदीक होने से भी चश्मों की बिक्री में खासा उछाल देखा जा रहा है।
धूप और सड़कों पर उड़ने वाली धूल से बचाव के लिए लोग चौड़े फ्रेम वाले साधारण चश्मे और पोलेराइड ग्लासेस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाइक सवारों और फील्ड में काम करने वालों के लिए चश्मा जरूरी सामान बनता जा रहा है। धूल के कारण आंखों में जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी लोग चश्मों का सहारा ले रहे हैं।
तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड, अतरपुरा चौपला, फ्रीगंज रोड और रेलवे रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में चश्मों की दुकानों पर इन दिनों रौनक है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी खत्म होते ही हर साल मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार होली के कारण ग्राहकों की संख्या और अधिक है।
फ्रीगंज रोड के एक व्यापारी अंकित के मुताबिक, 99 रुपये से 300 रुपये तक की कीमत वाले चश्मे सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। लोगों के लिए सनग्लासेस अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि गर्मी और रंगों से बचाव का जरूरी साधन बन चुके हैं।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin