HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में होली के त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि वेटिंग सूची 100 से अधिक पहुंच गई है। स्लीपर और एसी कोच दोनों में ही टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जिले में पूर्वांचल और बिहार से जुड़े बड़ी संख्या में लोग नौकरी और व्यापार के सिलसिले में रहते हैं। त्योहार नजदीक आते ही कई यात्रियों ने पहले ही आरक्षण करा लिया था, जिसके चलते अब ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी दो स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव का अंतिम निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में अन्य स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin