HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। दुकानों पर आकर्षक टोपियां, अलग-अलग डिज़ाइन के मुखौटे और रंगीन विग सजा दी गई हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासतौर पर युवाओं में भूत, जोकर, बिल्ली और गोरिल्ला जैसे मुखौटों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। मलिंगा स्टाइल विग भी खरीदारों को खूब पसंद आ रही है।
रेलवे रोड, कोठी गेट, चंडी रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला और स्वर्ग आश्रम रोड समेत प्रमुख बाजारों में होली से जुड़ा सामान बिक्री के लिए उपलब्ध है। रंग-बिरंगी पिचकारियां, डिजाइनर चश्मे, कार्टून थीम मास्क और अन्य सजावटी वस्तुएं बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।
लोग होली के दौरान चेहरे को रंग और केमिकल स्प्रे से बचाने के लिए मास्क पहनना बेहतर समझ रहे हैं, वहीं बालों की सुरक्षा के लिए विग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अतरपुरा क्षेत्र के एक दुकानदार ने बताया कि बाजार में मास्क 50 से 150 रुपये तक मिल रहे हैं, जबकि विग 100 से 200 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, वैसे-वैसे खरीदारी और बढ़ने की संभावना है।


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin