HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल असमंजस में है। पहले चरण की लॉटरी निकाले जाने के बावजूद उसके परिणामों को जारी करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में चयन की प्रतीक्षा कर रहे अभिभावकों और बच्चों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
पहले चरण में 16 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान 3,418 बच्चों ने पंजीकरण कराया। सत्यापन प्रक्रिया में 679 आवेदन अपूर्ण या अयोग्य पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। इसके बाद निकली लॉटरी में 1,361 बच्चों का चयन हुआ, जबकि 1,378 आवेदक चयन सूची में स्थान नहीं पा सके।
हालांकि देर शाम शासन स्तर से परिणामों को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश मिले। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पोर्टल पर आई तकनीकी दिक्कतों के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि पहले से चयनित बच्चों की सूची मान्य रहेगी या प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों का मानना है कि किरायानामा अनिवार्यता हटने से अधिक अभिभावकों ने आवेदन किया।
दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से 7 मार्च तक प्रस्तावित है, जबकि तीसरा चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। विभाग ने कहा है कि आगे के निर्देश मिलने के बाद ही पहले चरण के परिणाम जारी किए जाएंगे।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin