HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नवरात्रि के अवसर पर भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा दीक्षा स्कूल में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 कन्याओं की पूजा कर उन्हें मां दुर्गा का रूप मानते हुए सम्मानित किया गया और आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों ने श्रद्धा के साथ कन्याओं का तिलक किया, उन्हें उपहार और दक्षिणा भेंट की तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कन्याओं ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुगिरी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाखा की ओर से उन्हें पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान बीना गोयल, शशि गुप्ता, अलका अग्रवाल, श्वेता बंसल, हिमानी बंसल, पूनम, भावना, दिव्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नारी सम्मान, संस्कार और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin