HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न वार्डों में नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने वार्ड संख्या 2, 8, 9, 10 और 11 में बनी 10 सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में वार्ड 2 के सभासद दीपक शुक्ला, वार्ड 9 से सचिन पुंडीर, वार्ड 8 से निर्मल कोरी, वार्ड 10 से सुशील तोमर और वार्ड 11 से लोकेश प्रजापति व दीपक राबिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सड़कों के साथ-साथ सफाई, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर माहौल मिल सके।
स्थानीय नागरिकों ने सड़कों के निर्माण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और शहर के विकास को गति मिलेगी। नगर पालिका की ओर से आगे भी विकास कार्य जारी रखने की बात कही गई है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin