HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा-छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को जल्द ही ज्यादा टोल देना पड़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल दरों में संशोधन की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत अप्रैल से शुल्क बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। महंगाई और होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर टोल में लगभग 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।
इसके साथ ही सालाना पास की दरों में भी बदलाव किया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार वार्षिक पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है, जिससे नियमित रूप से टोल का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।
टोल शुल्क में संभावित बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले से ही ऊंची हैं। ऐसे में रोजाना आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों और व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। परिवहन लागत बढ़ने से बाजार में सामान की कीमतों पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
टोल प्लाजा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नई दरों की अंतिम सूची मंत्रालय की स्वीकृति के बाद जारी की जाएगी। अनुमान है कि अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जो भी निर्देश उच्च स्तर से मिलेंगे, उसी के अनुसार दरें लागू की जाएंगी।
नई दरें लागू होने के बाद 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा पर रियायत पहले की तरह जारी रहेगी और टोल छूट से जुड़े नियम सरकारी अधिसूचना के अनुसार लागू रहेंगे। स्थानीय लोगों की नजर अब अप्रैल में जारी होने वाली आधिकारिक दरों पर टिकी हुई है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin