HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से निजामपुर कट पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव एनएचएआई अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को भेज दिया गया है और जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से संबंधित अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने की, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले में आठ स्थानों पर पार्किंग और होल्डिंग एरिया चिह्नित किए गए हैं, जहां बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन सुरक्षित रूप से खड़े किए जा सकेंगे। इससे सड़क किनारे लगने वाले जाम और हादसों में कमी आएगी तथा चालक आराम कर आगे की यात्रा कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने ततारपुर गोल चक्कर पर सुधार कार्य 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए और अन्य ब्लैक स्पॉट पर कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin