Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मार्च में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाने और ठंडक रहने के आसार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मार्च के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी धूप तेज तो कभी बादल और ठंडी हवा लोगों को राहत दे रही है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर पूरी तरह महसूस नहीं हो रहा है।

मंगलवार को धूप हल्की रही और हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाने की संभावना है और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलती रहेगी।