HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद में चल रहे टीबी मुक्त अभियान के तहत 43 ग्राम पंचायतों को टीबी से मुक्त घोषित किया गया है। शासन के निर्देश पर कराए गए सर्वे और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद इन गांवों में टीबी मरीज नहीं मिलने पर इन्हें सम्मानित किया गया। टीबी दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानों को पदक देकर सम्मान प्रदान किया गया।
लोदीपुर शोभन ग्राम पंचायत ने इस अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां पिछले तीन वर्षों से टीबी का कोई नया मरीज सामने नहीं आया, जिसके चलते गांव को स्वर्ण पदक दिया गया। इसके अलावा 14 ग्राम पंचायतों को रजत और 28 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। जिन गांवों में एक या दो मरीज हैं, उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में 2,731 मरीजों का उपचार जारी है और लक्ष्य है कि आने वाले समय में पूरे जिले को टीबी मुक्त घोषित किया जाए।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin