Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रंगों के त्योहार से पहले पुलिस की कार्यवाही, खुले में शराब पीते 38 लोग हिरासत में

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

होली के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार देर रात तक चलाए गए विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 38 लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में गश्त के दौरान खुलेआम नशा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। सभी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 355 और पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।

क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानून का उल्लंघन है और इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दिन नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।