गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति साइबर जालसाजों का शिकार हो गए। आरोप है कि ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और भय का माहौल बनाकर उनसे 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पीड़ित के मुताबिक 23 फरवरी 2026 को उन्हें व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके नाम पर जारी एक सिम कार्ड से आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं और उससे जुड़े बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। साथ ही गिरफ्तारी की बात कहकर दबाव बनाया गया।
ठग ने कथित कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रकम जमा कराने को कहा। डर के कारण पीड़ित ने बताए गए खाते में 3.20 लाख रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद कॉल करने वाले का नंबर बंद मिला, तब उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ।
मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसीपी सूर्यचली मौर्य ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया गया है।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin