HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
न्याजपुर खैय्या स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापक पर उनकी अनुपस्थिति में सरकारी दस्तावेजों में बदलाव करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है।
प्रधानाध्यापिका चारू शर्मा के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2025 में स्कूल का कार्यभार संभाला था। जिस कागज के आधार पर शिकायत की गई है, वह वर्ष 2019 का बताया जा रहा है, जबकि विद्यालय के अभिलेखों में ऐसा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि यह रिकॉर्ड उनकी जानकारी के बिना तैयार या परिवर्तित किया गया हो सकता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई दो अलग-अलग शिकायतों में विरोधाभास है। एक में हस्ताक्षर जबरन कराने की बात कही गई है, जबकि दूसरी में स्वयं हस्ताक्षर करने का उल्लेख है।
प्रधानाध्यापिका का दावा है कि हाल में स्कूल के एक अन्य प्रकरण में सहायक अध्यापक के विरुद्ध जांच शुरू हुई थी, जिसके बाद से आपसी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है और खंड शिक्षा अधिकारी को भी अपना पक्ष भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin