HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ (पिलखुवा)। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को एक शातिर इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, अवैध असलहा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
थाना प्रभारी मनीष चौहान के अनुसार, क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें बदमाश घायल होकर गिर पड़ा और उसे दबोच लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम अकरम पुत्र बाबू निवासी सेक्टर-11, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद बताया। पुलिस के मुताबिक वह थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा बीएनएस में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
आशंका है कि बरामद नकदी किसी आपराधिक घटना से जुड़ी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin