HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पालिका अब भवन स्वामियों से मासिक शुल्क लेने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक भवन से लगभग 50 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां सभासदों की सहमति के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र में करीब 38 हजार भवन हैं, जिनमें लगभग 35 हजार आवासीय और करीब 3 हजार व्यावसायिक भवन शामिल हैं। शहर के 41 वार्डों और लगभग 200 मोहल्लों में प्रतिदिन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जाता है, जिससे पालिका पर खर्च का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
पालिका रामपुर रोड पर ठोस कूड़ा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके और शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण पर बढ़ते खर्च को देखते हुए यूजर चार्ज लागू करना जरूरी हो गया है। इससे पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin