HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
रेलवे ट्रेनों के लेट होने की समस्या से यात्रियों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को भी कई स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिसके चलते यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ से धनबाद जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब नौ घंटे देरी से पहुंची। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन लगभग चार घंटे 30 मिनट लेट रही। सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली स्पेशल ट्रेन भी करीब तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर देखा गया।
लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है। रेलवे अधिकारी संचालन को समय पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में सुधार के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin