HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते आम उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि कई होटल, रेस्तरां और ठेला संचालकों द्वारा घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी के कारण इस तरह की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
गैस एजेंसियों और गोदामों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बुकिंग कराने के बाद मोबाइल पर डिलीवरी का संदेश तो मिल रहा है, लेकिन सिलिंडर समय पर घर तक नहीं पहुंच पा रहा। कई उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा।
दूसरी ओर शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ठेलों पर घरेलू सिलिंडर खुलेआम इस्तेमाल होते देखे जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर एक साथ कई सिलिंडर चलने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे घरेलू गैस की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है।
बताया गया है कि बीपीसीएल की ओर से कुछ कॉमर्शियल सिलिंडर एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए हैं और गैस कंपनियों से पिछले तीन महीनों की खपत का विवरण मांगा गया है, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या गलत उपयोग पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin